मोदी जी के कुशल रणनीति और राष्ट्र प्रथम एक विश्व के सिद्धांत पर चलते हुए भारत ने स्वयं को एक विश्वबंधु के रूप में स्थापित किया है- रोशन लाल चौधरी
रामगढ, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा सुभाष चौक दुर्गा मंदिर के समीप जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में सेवा पखवारा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष के जीवन यात्रा को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक एवं भाजपा नेता रोशन लाल चौधरी और जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के साथ किया । विधायक रोशन लाल चौधरी ने जिला अध्यक्ष तथा उपस्थित जिला और मण्डल के पदाधिकारियों के साथ सेवा ही संकल्प राष्ट्र सर्वप्रथम की प्रेरणा के 75 वर्ष अनुभूति और प्रदर्शनी का अवलोकन किया । विधायक रोशन लाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति के कारण भारत की वैश्विक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है । 50 से अधिक देशों की यात्राओं से भारत में शक्ति का संतुलन बनाने अपना प्रभाव बढ़ाने और पड़ोसी प्रथम तथा एक्ट ईस्ट जैसी नीतियों को आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की है । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम,एक विश्व के सिद्धांत पर चलते हुए भारत ने स्वयं को एक विश्वबंधु के रूप में स्थापित किया है जो संकट के समय सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता टोला,मोहल्ला पंचायत और गांव के हर घर सेवा कार्य को लेकर जायेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती तक सेवा पखवारा के तहत कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं आज उसी के निमित चित्र प्रदर्शनी और प्रबुद्ध सम्मेलन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने मोदी के जीवन यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि एक स्वयंसवेक से प्रधान सेवक के रूप में 75 वर्ष की उनके संघर्ष गाथा आज के पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक है। जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वमंच का सबसे सफल नेता बताया और कहा कि जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म ने सभी के चेहरे में खुशियां बिखेरी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा ने किया किया । मौके पर वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार , जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, बलराम महतो ,दिनेश प्रसाद, जिला मंत्री संजीव कुमार बबला, सरदार अनमोल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी,जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा , जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद, सुरजीत सिंह छाबड़ा, मणिशंकर ठाकुर,जिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, वारिश खान, नमेंद्र चंचल, राजेश ठाकुर, धनंजय कुमार पुटूस,जगदीश शर्मा , मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव , बबलु साव, मनोज गिरि, संजय साव,रॉबिन गुप्ता, संतोष कुमार साह,ब्रजेश पाठक, विनोद गोप,ऋषिकेश सिंह,जितेन्द्र साहू, मिथिलेश मण्डल, नरेश साव, सुनील प्रसाद, सुनीता देवी,सुमन देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हो कर चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।