रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ के गोलपार स्थित गणक मैरेज हॉल के बगल जेसी ज्वेलर्स में 07 सितंबर 2025 को हथियारबंद अपराधियों द्वारा की गई लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ रामगढ़ थाना में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.), रामगढ़ ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने करीब 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
23 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना पर पुलिस ने बोकारो (चास) में संभावित ज्वेलरी शॉप डकैती की योजना बना रहे गिरोह को गोबरदाहा क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अपराधी बाइक से फरार हो गया।
गिरफ्तार अपराधी:
रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज, सिन्दुरिया, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा।
धीरज मिश्रा, ग्राम पाण्डेयपुर, थाना सकरौल, जिला बक्सर (बिहार)।
राहुल यादव, ग्राम अंकोराह, थाना NTPC खैरा, जिला औरंगाबाद (बिहार)।
सौरभ राम उर्फ सौरभ कुमार उर्फ छोटू उर्फ शेखर, भट्ठी, थाना नगर, जिला पलामू।
बरामदगी:
2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 21 जिंदा गोली
3 मोटरसाइकिल (पल्सर, अपाची, जुपिटर स्कूटी)
7 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल
नकली आधार कार्ड 2, नकली पैन कार्ड
2 एटीएम / डेबिट कार्ड, डोंगल, सीम कार्ड
चाकू, कटर इत्यादि
गिरोह की आपराधिक पृष्ठभूमि:
यह गिरोह पिछले 15 वर्षों से झारखंड और बिहार में बैंकों व ज्वेलरी शॉप्स पर डकैती की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है। इनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं:
2021, कोडरमा घाटी: स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण, ₹1.47 करोड़ नकद, ₹3 करोड़ मूल्य का सोना एवं चांदी बरामद।
2018, औरंगाबाद: ज्वेलरी शॉप में ₹40 लाख से अधिक मूल्य का सोना लूटा।
2021, रांची धुर्वा: जिला पार्षद वैद प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या।
इनकी रणनीति लूट से प्राप्त करोड़ों रुपये का हिस्सा बड़े वकीलों की फीस पर खर्च कर जेल से छूटने और दोबारा डकैती करने की रही है।
छापामारी दल:
टीम में एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी नीवन प्रकाश पांडेय, पुलिस निरीक्षक रजत कुमार, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार समेत रामगढ़, मांडू व साइबर थाना के अधिकारी व जवान शामिल थे।
गिरफ्तार अपराधी एवं आपराधिक इतिहास
1. रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता – स्व. सुरेश विश्वकर्मा, सिन्दुरिया, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा
कुल 10 कांड दर्ज:
लालपुर थाना कांड सं. 77/22, दिनांक 05.05.2022, धारा – 392, 395, 412 भा.दं.वि., 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
डालटनगंज सिर थाना कांड सं. 441/2010, धारा – 26/35 आर्म्स एक्ट।
रातू थाना कांड सं. 241/23, दिनांक 19.08.2023, धारा – 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 388/23, दिनांक 19.08.2023, धारा – 394 भा.दं.वि।
गढ़वा नगर थाना कांड सं. 380/2012।
डालटनगंज सिर थाना कांड सं. 428/2010, धारा – 386, 387, 120B, 411, 34 भा.दं.वि।
डालटनगंज सिर थाना कांड सं. 78/2011।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 376/2018।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 394/2023, धारा – 394 भा.दं.वि।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 376/2020।
2. धीरज मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता – संतोष मिश्रा, ग्राम पाण्डेयपुर, थाना सकरौल, जिला बक्सर (बिहार)
कुल 14 कांड दर्ज:
मुफ्फसिल (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 143/2017, धारा – 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
डुमरांव (बक्सर) थाना कांड सं. 277/2017, धारा – 307, 120B भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
बरही (हजारीबाग) थाना कांड सं. 116/2021, दिनांक 15.03.2021, धारा – 395, 412 भा.दं.वि।
नगर (बक्सर) थाना कांड सं. 102/2012, दिनांक 05.04.2012, धारा – 52 Prisoners Act।
ओरमांझी (रांची) थाना कांड सं. 41/2021, धारा – 414, 34 भा.दं.वि., 25(1-B)/25(6)/25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट।
बक्सर टाउन थाना कांड सं. 16/2011, धारा – 364(A) भा.दं.वि।
खेलगाँव (रांची) थाना कांड सं. 03/2019, धारा – 414 भा.दं.वि., 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
माली (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 02/2019, दिनांक 25.01.2019, धारा – 399, 402, 414, 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 58/2019, दिनांक 31.03.2019।
ब्रहमपुर (बक्सर) थाना कांड सं. 118/2017।
डुमरांव (बक्सर) थाना कांड सं. 156/2013, दिनांक 02.09.2013, धारा – 384, 385 भा.दं.वि।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 376/2018, धारा – 395 भा.दं.वि।
डुमरांव (बक्सर) थाना कांड सं. 85/2013, धारा – 396 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट।
बक्सर टाउन थाना कांड सं. 665/2017, धारा – 414 भा.दं.वि., 52 Prisoners Act।
3. राहुल कुमार यादव उर्फ राहुल कुमार, पिता – नरेश यादव, ग्राम अंकोराह, थाना NTPC खैरा, जिला औरंगाबाद (बिहार)
कुल 16 कांड दर्ज:
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 376/2018, धारा – 120B, 395, 397, 412, 413 भा.दं.वि।
औरंगाबाद नगर थाना कांड सं. 240/2017, धारा – 399, 414, 402 भा.दं.वि., 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
टेकारी (गया) थाना कांड सं. 217/2014, दिनांक 03.08.2014, धारा – 25(1-B)/26 आर्म्स एक्ट।
गोह (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 79/2014, धारा – 392 भा.दं.वि।
मिनपुर (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 92/2014।
मिनपुर (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 244/2019, धारा – 120B, 302, 34 भा.दं.वि., 27 आर्म्स एक्ट।
NTPC खैरा थाना कांड सं. 70/2023, दिनांक 27.07.2023, धारा – 341, 323, 353, 504, 224, 225, 332, 34 भा.दं.वि।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 223/2014, धारा – 395 भा.दं.वि।
गोह (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 66/2017, धारा – 394 भा.दं.वि।
माली (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 02/2019, दिनांक 25.01.2019, धारा – 399, 402, 414, 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 41/2021।
ओरमांझी (रांची) थाना कांड सं. 41/2021, धारा – 414, 34 भा.दं.वि., 25(1-B)/25(6)/25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट।
खैरा (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 70/2019, धारा – 341, 323, 353, 504, 224, 225, 323, 34 भा.दं.वि।
डालटनगंज टाउन थाना कांड सं. 248/2020, धारा – 395, 412 भा.दं.वि।
खेलगाँव (रांची) थाना कांड सं. 03/2019, धारा – 414 भा.दं.वि., 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
बरही (हजारीबाग) थाना कांड सं. 116/2021, धारा – 395, 412 भा.दं.वि।
4. सौरभ राम उर्फ सौरभ कुमार उर्फ छोटू उर्फ शेखर, पिता – शिव राम, भट्ठी, थाना नगर, जिला पलामू
कुल 05 कांड दर्ज:
औरंगाबाद टाउन थाना कांड सं. 376/2018, धारा – 120B, 395, 397, 412, 413 भा.दं.वि।
औरंगाबाद नगर थाना कांड सं. 240/2017, धारा – 399, 414, 402 भा.दं.वि., 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट।
ओरमांझी (रांची) थाना कांड सं. 41/2021, धारा – 414, 34 भा.दं.वि., 25(1-B)/25(6)/25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट।
डालटनगंज टाउन थाना कांड सं. 248/2020, धारा – 395, 412 भा.दं.वि।
बरही (हजारीबाग) थाना कांड सं. 116/2021, धारा – 395, 412 भा.दं.वि।
यह गिरोह झारखंड-बिहार समेत कई राज्यों में डकैतियों को अंजाम दे चुका है और रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई को एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।