रामगढ़, झारखंड :सेल रिफैक्ट्रीज इफिको संयंत्र के फुलसराय निवासी बालदेव बेदिया की मौत 21 सितंबर को डयूटी कर लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गयी थी। आश्रित को नौकरी व अन्य मांगों को लेकर ग्रामिण व बालदेव बेदिया के परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद सेल रिफ्रेक्ट्रीज यूनिट इफिको गेट के समक्ष लाकर रख दिया था। इसे लेकर सोमवार 22 सितंबर 2025 को बालदेव बेदिया के परिजनों ने कार्यालय में हंगामा भी किया था। वार्ता के लिए सीजीएम एचआर यूसुफ अंसारी भी पहुंचे थे।
काफी प्रयास के बाद सोमवार 22 सितंबर 2025 को देर रात समझौता हुआ तथा ग्रामीणों व परिजनों ने बालदेव बेदिया के शव को हटाया। आश्रित को नौकरी देने के मुद्दे पर कमेटी गठित की गयी तथा कमेटी के रिपोर्ट के बाद इस पर कार्रवाई करने की बात कही गयी। फैक्ट्री गेट जाम करने व वार्ता में मांडू विधायक तिवारी महतो, सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, रवि साहू आदि ने भूमिका निभाई। शव को गेट के समक्ष रात में उठा लिया गया था तथा मंगलवार को दिन के 10 बजे मृतक बालदेव बेदिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया।