डीईओ कुमारी नीलम और एडीपीओ नलिनी रंजन ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
रामगढ़, रामगढ : झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ में बुधवार 24 सितंबरकोजिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम और एडीपीओ नलिनी रंजन ने रांची के खेलगांव स्थित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बालक एवं बालिका टीम को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची में आयोजित की जा रही है। जिसमें जिले से 48 बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामगढ़ जिला अंडर 17 बालक वर्ग में जनता +2 उच्च विद्यालय चैनपुर मांडू की टीम ने राज्य में विजेता रही थी। इस वर्ष भी रामगढ़ जिला का राज्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि दोनों टीमें काफी सशक्त गठित की गई है। इसमें बेहतर सामंजस्य बैठकर खिलाड़ियों का चयन किया गया है यह टीम बेहतर करेगी ऐसी उम्मीद है।
मौके पर एपीओ कुमार राज,शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास,कमल कुमार महतो,शेखर कुमार,दीपक कुमार सिंह, कुलदीप कुमार, रौशन करमाली, प्रियंका कुमारी,मनीष कुमार सिंह, मो. मुस्तकीम,पंकज कुमार राय,आलोक कुमार मिश्रा,खेमलाल महतो, बीरेंद्र कुमार, भीखन तिर्की,माधुरी सिंह, अर्चना मेहता, बसंत नायक सहित जिले के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।