पूजा कर मंदिर से लौट रही महिला के गले से उचक्कों ने सोने का चैन छीना, घटना सीसीटीवी में कैद

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित बिरसा कॉलोनी में गुरुवार को दिन के लगभग पौने ग्यारह बजे दो मोटर साइकिल सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चैन छीन कर भाग निकले ।

मिली जानकारी के अनुसार बिरसा कॉलोनी निवासी नरेश प्रसाद की पत्नी अन्नपूर्णा देवी दिन के पौने ग्यारह बजे मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। इसी दौरान गली में सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग आये तथा अन्नपूर्णा देवी के गले से झपट्टा मार कर सोने का चैन छीन कर भाग निकले। मोटर साइकिल सवार दोनो युवक हेलमेट पहने हुये थे तथा एक ने गुलाबी रंग की तथा एक आसमानी रंग की कमीज पहन रखी थी।

महिला के गले चैन छीने जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। साथ ही सीसीटीवी में जो मोटर साइकिल का नंबर आया है। लोगों के अनुसार वह जेएच02बीएन-9698 है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है।