कुजू : भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय, हथमारा पोचरा में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव शामिल हुईं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा और डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने अपने संबोधन में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी और संगठन क्षमता का प्रतीक था। उनका “अंत्योदय” का सिद्धांत वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने पंडित जी को गरीबों, शोषितों और वंचित वर्गों की चिंता करने वाले एक महान चिंतक और राष्ट्रनायक बताया। डॉ. यादव ने कहा कि पंडित जी के विचार और सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है।

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सह जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शीतल सिंह ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, दिनेश प्रसाद, राजू कुशवाहा, विजय जायसवाल, अनमोल सिंह, संजीव कुमार, दिनेश प्रसाद बाबला, महेंद्र प्रजापति, संजय प्रभाकर, रिंकू शाह, संजय शाह, बलराम महतो, शीतल सिंह, शिवकुमार महतो, भीमसेन चौहान, जयकिशोर ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, शनि कुशवाहा, शंकर करमाली समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।