धनबाद, झारखंड : शुक्रवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने धनबाद शहर के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया। पर्व के दौरान लगे पूजा पंडालों और गेट पर इसका खास असर देखने को मिला।
सड़क पर जाम की स्थिति
मटकुरिया रोड पर बने एक भव्य पंडाल का प्रवेश द्वार (लाइट गेट) तेज हवा की चपेट में आकर गिर पड़ा। गेट सड़क पर गिर जाने से धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मलबा हटाकर यातायात को सुचारु किया।
पंडाल धराशायी, समिति को नुकसान
इसी दौरान भूली बी ब्लॉक इलाके में बना एक बड़ा पूजा पंडाल आंधी-बारिश से पूरी तरह गिर गया। इस हादसे से आयोजन समिति को लाखों रुपये की क्षति हुई है। घटना के बाद समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मिलकर स्थिति को संभालने में जुट गए।