रामगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष कार्यक्रम आरंभ

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड)  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) की स्थापना का शताब्दी वर्ष 2025-26 आज शुक्रवार 26 सितंबर 2025 से औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर रामगढ़ नगर में संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन (रूट मार्च) निकाला।

संघ द्वारा घोषित कार्यक्रमों के अनुसार विजयादशमी 2025 से लेकर विजयादशमी 2026 तक देशभर में सात प्रमुख आयोजनों की श्रृंखला होगी। इसी कड़ी में संघ के स्वयंसेवक गांव, कस्बों और बस्तियों तक पहुंचकर शस्त्र पूजन करेंगे।

रामगढ़ में शस्त्र पूजन और संचलन

रामगढ़ नगर की सभी बस्तियों में शस्त्र पूजन और संचलन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 2 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन नगर की सभी बस्तियों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद 5 नवम्बर से “घर-घर संपर्क अभियान” की शुरुआत होगी।

संघ के पंचप्रण पर विशेष जोर

आगामी वर्ष में स्वयंसेवकों को संघ द्वारा निर्धारित पंचप्रण पर कार्य करने की रूपरेखा दी गई है, जिनमें शामिल हैं—

कुटुंब प्रबोधन

पर्यावरण संरक्षण

सामाजिक समरसता

स्वत्व का भाव जागरण

नागरिक कर्तव्य

स्वयंसेवकों की व्यापक भागीदारी

आज के पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए और नगरवासियों के बीच एकता एवं संगठन का संदेश दिया।