रामगढ, झारखण्ड : दुर्गा पूजा-2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से दिनांक 28.09.2025 से दिनांक 03.10.2025 तक (अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/टेम्पू के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया जाता है।
1- कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/टेम्पू/मारी वाहनों/ सवारी गाड़ी इत्यादि को शनिधरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
2- कोई भी मालवाहक गाड़ी या ट्रक/बस/भारी वाहनों का पटेल चौक से कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक (भाया सुभाष चौक) तथा कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से पटेल चौक तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
3- कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/बस/भारी वाहनों का बरकाकाना से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बरकाकाना तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
4- कोठार चौक से रामगढ़ की तरफ आने वाली सभी छोटी वाहन बाजार टॉड से गोरियारी बाग होते हुए बस स्टैण्ड होकर जाएगी। कोठार चौक से आने वाली वाहनों का चट्टी बाजार में प्रवेश वर्जित रहेगा।