मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने प्राचीन दुर्गा मंडप व पतरातू बस्ती पूजा पंडाल का उदघाटन किया

Spread the love

पतरातू बस्ती पूजा पंडाल उदघाटन के बाद माता की प्रतिमा के समक्ष मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंडप तथा पतरातू बस्ती स्थित पूजा पंडाल का षष्ठी के दिन उदघाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने दोनो पूजा पंडालों को फीता काट कर उदघाटन किया। साथ ही मंत्री श्री महतो ने माता दुर्गा की पूजा अर्चना की। मौके पर दोनो स्थानों पर दोने पूजा कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व आम लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।