

उदघाटन करते केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक
रामगढ़,झारखंड : घुटुवा में रविवार को देर संध्या दुर्गा पूजा पंडाल एवं मेले का शुभारंभ हुआ। सीसीएल केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के महाप्रबंधक संजय कुमार ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी संग मां दुर्गा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
उद्घाटन के पश्चात पुजारी असीम चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का पट खोला और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
अवसर पर बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, समिति अध्यक्ष संवित कुमार, सचिव निखिल कुमार, कोषाध्यक्ष नेपाल विश्वकर्मा, संतोष कुमार, खिरोधर महतो, दिलेंदर सिंह, प्रदीप राम, एपी दुबे, संजय लाला, सुशील कुमार, सतपाल बोहरा, पवन झा, रामशब्द राम, रंजीत सिंह, अनुज कुमार, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।