बरकाकाना (रामगढ़), झारखंड :बरकाकाना चिल्ड्रन पार्क में रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ रेल यातायात प्रबंधक राजहंस सिंह ने नारियल फोड़कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुजारी तन्मय मुखर्जी ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का पट खोला और विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायता यातायात प्रबंधक सुबोध कुमार पांडेय, स्टेशन प्रबंधक पी.के. गांगुली, पंकज सिंह, सचिव इंद्रजीत सिंह, उप सचिव किशोर कुमार, विजय कुमार सहाय, संतोष कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चिल्ड्रन पार्क में इस वर्ष विशेष रूप से आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। रंग-बिरंगी झारखंड लाइट से पूरा पार्क सजा दिया गया है, जिससे वातावरण और भी मनमोहक हो उठा।