अलका तिवारी बनीं झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड की सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।  इस संबंध में अधिसूचना 1 अक्टूबर 2025 को पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी की गई।

अधिसूचना के अनुसार, झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 68 की उपधारा (2) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।

वे अपने पदभार ग्रहण की तिथि से चार वर्ष तक इस पद पर रहेंगी। हालांकि, यदि उनकी आयु कार्यकाल के दौरान 65 वर्ष पूरी हो जाती है, तो वे उसी दिन से पद छोड़ देंगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवाशर्तें और पदावधि, राज्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2001 एवं उसके संशोधनों के अनुसार निर्धारित होंगी।