रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोला से चोरी हुआ 40 केवीए जनरेटर 36 घंटे में बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love
बरामद डीजी सेट व जब्त टाटा मैजिक

गोला (रामगढ), झारखंड  :  गोला थाना क्षेत्र में हुई जनरेटर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर चोरी गया 40 केवीए का डी.जी. जनरेटर बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने पत्रकार सम्मलेन का आयोजन कर जानकारी दी है ।

घटना 2 अक्टूबर 2025 की संध्या की है, जब आवेदक प्रणव बिहारी (उम्र 33 वर्ष, ग्राम पुरानी राता, जिला बांका, बिहार) ने अपने ब्राह्मण सगातु स्थित पत्थर माइंस से 40 केवीए का जनरेटर चोरी होने की सूचना दी थी। वे वर्तमान में सुचिता मिलेनियम प्रोजेक्ट प्रा. लि. में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में गोला थाना कांड संख्या 105/2025, दिनांक 03/10/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया और सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 

आशीष पाण्डेय (23 वर्ष), पिता- विजय पाण्डेय, सा० सरोनीकलां, थाना- मुफ्फसील, जिला- हजारीबाग।

राजेश कुमार (26 वर्ष), पिता- सुरेश महतो, सा० सरोनीकलां, थाना- मुफ्फसील, जिला- हजारीबाग।

मो० असरफ अंसारी (36 वर्ष), पिता- मो० अयुब अंसारी, सा० बन्दा, थाना- गोला, जिला- रामगढ़।

शाहिल अंसारी (22 वर्ष), पिता- जिलानी अंसारी, सा० बन्दा, थाना- गोला, जिला- रामगढ़।

बरामद वस्तुएं 

नीले रंग का 40 केवीए का इलेक्ट्रिक जेनरेटर (Serial No: E-3728507)

सफेद रंग की टाटा मैजिक (JH17U-3690) — चोरी में प्रयुक्त वाहन

तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन

अभियुक्त आशीष पाण्डेय का आपराधिक इतिहास 

मुफ्फसील थाना कांड सं. 192/2022, दिनांक 24/09/2022 — धारा 354, 354(A)(B)(C)(D), 504, 506 भा.दं.सं. एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

छापेमारी दल के अधिकारी व कर्मी 

परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़

पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल

पु.अ.नि. अभिषेक कुमार (थाना प्रभारी, गोला थाना)

पु.अ.नि. कुमार प्रभात रंजन (अनुसंधानकर्ता)

पु.अ.नि. स्वामी रंजन ओझा

स.अ.नि. बहादुर महतो

सशस्त्र बल के जवान

पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है।