रामगढ़, झारखंड : राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यकम के अन्तर्गत आज मंगलवार 07.10.2025 को डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन, रामगढ़ एवं डॉ तुलिका रानी, जिला नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ के संयुक्त नेतृत्व में मध्य विद्यालय सिरका रामगढ़ में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल में भी फ्लोराईड की जाँच की गयी।
कुल मिलाकर 135 बच्चे की जॉच जिला कंसल्टेंट डा पल्ल्वी कौशल तथा एएएम ललिता कछप्प के द्वारा की गई। कुल 34 बच्चों में जॉच उपरान्त लक्ष्ण पाए जाने पर उनके पैशाव का सैंपल लेकर एलटी जीतेन्द्र कुमार के द्वारा जाँच उपरान्त 22 बच्चों में इस बिमारी कि पुष्टि हुई।
शिविर में जॉच के साथ-साथ फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी भी बच्चों व स्कुल के स्टाफ को दी गई। बताया गया कि Fluorosis बीमारी पीने के पानी में अधिक मात्रा में पाये जाने वाले फ्लोराइड तत्व के कारण होती हैं व साथ ही साथ सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय के सेवन से भी फ्लोरोसिस की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि सभी को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जीयां, खटटे फल जैसें- संतरा, निबू, आवला एवं दूध से बने पदार्थ खाने की सलाह दी, जिससे की शरीर में फ्लोराइड इक्टठा नही होता हैं।
उनके द्वारा यह भी बताया कि सदर अस्पताल, रामगढ़ में निःशुल्क कोई भी अपने पीने के पानी एवं पैशाव में फ्लोरोसिस बीमारी की जाँच करवा सकता हैं। इस शिविर को सफल बनाने हेतु उस क्षेत्र की सीएचओ, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।