शांतिधारा फाउंडेशन ने संकट मोचन मंदिर को चावल प्रदान किया

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा के अन्तर्गत बुधवार को गांधी चौक स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में 54 किलो चावल सेवा अर्पित की गई। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अन्न क्षेत्रों, दिव्यांग विद्यालयों, वृद्ध/ अनाथ आश्रमों में लगातार चावल सेवा प्रदान की जाती है ।

मंदिर के पुजारी धीरज पाराशर ने शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की इस चावल सेवा की प्रशंसा की । उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से एक बजे तक लगभग चार सौ भक्तों के बीच खिचड़ी महा प्रसाद का वितरण किया जाता है । इस अवसर पर मानद सचिव मनजीत साहनी वरिष्ठ सदस्य रतन कुमार जैन तथा ओंकार मल्होत्रा उपस्थित थे ।