रामगढ़ : त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था और जाम नियंत्रण को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला 

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मंजीत साहनी के नेतृत्व में शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर और जिले में विधि-व्यवस्था, यातायात जाम की समस्या, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा तथा पुलिस गश्त बढ़ाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को यह भी अवगत कराया कि 13 अक्टूबर 2025 को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान रामगढ़ डीएसपी परमेश्वर प्रसाद और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और चैंबर प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति बनाने पर बल दिया, ताकि त्योहारों के दौरान समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही की जा सके। बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, मानद सचिव मानु चतुर्वेदी, तथा सह-सचिव इन्द्रपाल सिंह सैनी भी उपस्थित थे।