अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को मिली नई दिशा

Spread the love

कुजू (झारखंड) : कुजू स्थित अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर में आयोजित दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का समापन रविवार को मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में गीतांजलि जाजू और राजेश सिंह उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ जोन एफ निशिकांत कर ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को न केवल पढ़ाने की नई तकनीकें सिखाते हैं, बल्कि उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करते हैं।

रिसोर्स पर्सन गीतांजलि जाजू और राजेश सिंह ने शिक्षकों को सीबीएसई द्वारा प्रदत्त नवीन शिक्षण पद्धति और शिक्षण कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर गहन चर्चा की गई और शिक्षण के साथ अन्य गतिविधियों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी ने किया, जबकि सुधीर मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।