रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ़ रामगढ़ ने सैनी होटल में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्सवमय हो उठा। मनोरंजक खेलों और गतिविधियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
क्लब की सदस्यों को विभिन्न उपहार प्रदान किए गए और सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी ने स्नेह और अपनत्व के भाव को साझा किया।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नमिता श्रॉफ ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से एकता और सेवा की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया तथा आगामी सामाजिक परियोजनाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन और सामूहिक मिलन के साथ हुआ। यह दिवाली मिलन समारोह सभी के लिए आनंद और उल्लास से भरा एक यादगार अवसर रहा