रामगढ, झारखंड : अंचल कार्यालय गोला के भूतपूर्व राजस्व उप निरीक्षक दिवंगत सुमित सागर तिर्की का सेवा काल में मृत्यु हो जाने के उपरांत शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में आश्रिता पत्नी कुमुद टोपनो को अनुकंपा के आधार पर समूह ‘ग’ अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।
मौके पर आश्रिता ने तीव्र गति से कार्य करते हुए नियुक्ति प्रदान करने के लिए उपायुक्त एवं जिला प्रशासन, रामगढ़ को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, स्थापना उपसमाहर्ता रीना कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे।