रोटरी रामगढ़ सिटी ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

Spread the love
कार्यक्रम में मौजूद महिलायें

रामगढ, झारखंड :  रोटरी रामगढ़ सिटी की ओर से दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को देर रात ओय पंजाब ढाबा चुटुपालू घाटी में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह का वातावरण हर्ष, संगीत और सौहार्द से सराबोर रहा, जहाँ सभी रोटेरियन सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास अग्रवाल एवं प्रकाश अग्रवाल रहे, जिनके कुशल संयोजन और अथक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन सका।

क्लब अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और सेवा भाव का प्रतीक है। रोटरी के माध्यम से हम समाज में इसी उजाले को फैलाने का कार्य कर रहे हैं।  साथ ही अध्यक्ष ने समारोह की सफलता में सचिव रोहित कुमार पंसारी की कुशल योजना और समर्पित नेतृत्व की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश राजगढिया, हरीश चौधरी, रूपेश गुप्ता ,दीपक खंडेलवाल, राजू अग्रवाल, किशन बंसल, पंकज जैन, सूरज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, भरत गोयल, वरुण बगड़िया, डॉक्टर राहुल बरेलिया, विशाल अग्रवाल, संदीप पटवारी, श्वेता बगड़िया, नीरू गोयल, सुमन चौधरी,स्वाति पंसारी, ज्योति गोयल, निधि चौधरी, नेहा अग्रवाल, प्रियांका खंडेलवाल, प्रियांका अग्रवाल, अनीता राजगढिया, श्वेता जैन, डॉक्टर नीति बरेलिया, विनीता गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, संतोष बंसल और विजेता अग्रवाल उपस्थित थे ।