रामगढ़ मे पहली बार छठ के मौके पर विद्युत आपूर्ति बंद की गयी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर में इस वर्ष महापर्व छठ के मोके पर पहली बार विद्युत आपूर्ति बंद की गयी। इससे पूर्व किसी वर्ष महापर्व छठ के मौके पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था नहीं रोकी गयी थी । सांध्यकालीन  अर्घ्य के मौके पर पर छठव्रतियों के निकलने पर लगभग तीन बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी जो रात के करीब आठ बजे बहाल की गयी। इसी तरह मंगलवार 28 अक्तूबर 2025 को अहले सुबह छठव्रतियों के निकलने के सामय लगभग तीन-चार बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी जो दिन के आठ बजे बहाल की गयी। इससे छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा । विभिन्न संस्थाओं व लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर विद्युत सज्जा की जाती है। लेकिन छठव्रतियों को सांध्यकालीन अर्घ्य में मुख्य मार्ग से घरों तक पहुंचने तथा प्रातः कालीन अर्ध्य के दौरान घरों से मुख्य मार्ग तक पहुंचने तें अंधेरे की वजह से परेशानी का समाना करना पड़ा । बताया जाता है कि सरकार व विद्युत विभाग द्वारा इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया था। केवल राम नवमी, मोहर्रम व सरहुल आदि के जुलूस जिसमें झंडे आदि शामिल रहते हैं में विद्युत आपूर्ति रोकने का निर्देष सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिया जाता है। लेकिन छठ पूजा में कहीं भी पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति नहीं रोकी जाती है। रामगढ़ के सटे शहरों रांची व हजारीबाग में महापर्व छठ को लेकर विद्युत आपूर्ति नहीं रोकी गयी। मजेदार तथ्य यह है कि पूरे रामगढ़ जिला में विद्युत आपूर्ति महापर्व छठ को लेकर नहीं रोकी गयी है। केवल रामगढ़ विद्युत कार्यालय से जुड़े क्षेत्रों में ही छठव्रतियों के निकलने व वापस लौटने के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी गयी।

महापर्व छठ के दौरान विद्युत आपूर्ति रोके जाने का विरोध

महापर्व छठ के दौरान रामगढ़ में विद्युत आपूर्ति रोके जाने का विरोध भी प्रारंभ हो गया है। सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बयान जारी कर कहा है कि महापर्व छठ के दौरान पूर्व के वर्षों में कभी विद्युत आपूर्ति नहीं रोकी गयी थी। इस वर्ष बगैर विभागीय आदेश के नयी परंपरा प्रारंभ करना कहां तक उचित है। विद्युत आपूर्ति रोके जाने से छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं जिला कांग्रेस के महासचिव उपेंद्र कुमार वर्मा ने कहा है कि महापर्व छठ के दोरान विद्युत आपूर्ति रोका जाना गलत व अव्यवहारिक है। इससे छठ व्रतियों केा परेशानी हुई है। श्री वर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत उपर की जाएगी। अधिकारियों के ऐसे अव्यवहारिक निर्णयों से सरकार को बदनामी का सामना करना पड़ता है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति बंद की गयी थी : कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में विद्युत प्रमंडल रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति रोकी गयी थी। नदी के उपर से उच्च विद्युत प्रवाहित तार गुजरती है। इसलिए सुरक्षा को लेकर आपूर्ति रोकी गयी थी। वहीं जहां एक ओर रामगढ़ के नागरिकों, पूजा समिति के पदाधिकारियों व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं का कहना है कि इस वर्ष पहली बार महापर्व छठ के मौके पर विद्युत आपूर्ति रोकी गयी। वहीं विद्युत कार्यपालक अभियंता का कहना था कि वे तीन वर्षों से रामगढ़ में हैं। पूर्व से ही छठ में विद्युत आपूर्ति रोकी जाती है। जबकि हालात यह है कि पूरे जिला में ही महापर्व छठ के मौके पर विद्युत आपूर्ति नहीं रोकी गयी थी।