रामगढ़ में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के छठे दिन निकली प्रभात फेरी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रथम गुरु और धर्म प्रवर्तक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर मंगलवार को छठे दिन भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर की।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहा टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक, मैं रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गीय सतपाल सिंह होरा जी के परिवार ने साध संगत का स्वागत किया।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरदार तेजेंद्र सिंह सोनी ने सरदार सम्राट सिंह होरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगत द्वारा “ऐसा नाम निरंजन हो, ऐसा नाम निरंजन हुए दर्शन दीजिए…” जैसे शबदों के साथ भक्ति रस में डूबी प्रभात फेरी का माहौल अत्यंत दिव्य रहा।

प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, प्रसिद्ध शबद गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा, राजा कालरा, गुरदीप सिंह सैनी, मंजीत सिंह कुज्जू, पलविंदर सिंह बल, बबलू छाबड़ा, गुरबक्श कौर सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रभात फेरी के समापन पर गुरुद्वारा परिसर में अरदास की गई और गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया।