मोकामा में जनसुराज नेता की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा ने पकड़ा रफ्तार

Spread the love

पटना / मोकामा (बिहार) : बिहार में चुनावी हिंसा का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के तारतर गांव के पास जनसुराज पार्टी के नेता दुलालचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि घटना के पहले जनसुराज नेता को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने आरोप लगाया है कि हत्या बाहुबली और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा की गई।

इससे एक दिन पूर्व टेकारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से चुनावी माहौल में तनाव और भय का वातावरण बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।