तुलसी विवाह व देवोत्थान एकादशी पर माता विघ्न हरणेश्वरी मंदिर में दीप महोत्सव का आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सुभाष चौक स्थित माता विघ्न हरणेश्वरी मंदिर में शनिवार, 1 नवंबर 2025 को देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित किए और पूरे परिसर को दीपों से सजाया गया।

मान्यता के अनुसार देवोत्थान एकादशी से देवताओं की जागृति होती है और इसी दिन से विवाह सहित सभी शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। आयोजन में सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, सुभाष चौक के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।