उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :   जिला समाहरणालय सभाकक्ष, रामगढ़ में शनिवार 01 नवंबर 2025 कोउपायुक्त  फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिलीप महली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों को अपने-अपने लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कृषि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गाय, बकरी पालन, मत्स्य पालन एवं अन्य पशुपालन से जुड़े लाभुकों को भी केसीसी योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाए।उपायुक्त ने पीएमएफएमई योजना के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज से जुड़े लाभुकों को शीघ्र चिन्हित कर लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा एमएसएमई योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्राथमिकता क्षेत्र (Priority Sector) के तहत ऋण वितरण में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग श्री राजीव जायसवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक, परियोजना उपनिदेशक आत्मा, एलडीओ आरबीआई, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समन्वयक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।