अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में सम्मान समारोह आयोजित, राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता छात्र हुए सम्मानित

Spread the love

कुजू, रामगढ़, झारखंड :  अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर (रामगढ़) में सोमवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी 2024 की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राओं में नैंसी सिंह, नैतिक वत्स, भूमि चौधरी, अंजली कुमारी, पुष्पांजलि, आयुष कुमार, राज सिन्हा और खुशी कुमारी शामिल रहे। डीएवी संस्थान की नई पहल के तहत प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को ₹5100 का पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने सभी 8 विजेताओं को चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में पदक विजेता छात्रों के अभिभावकों को भी आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य निशिकांत कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा —

“बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हर क्षेत्र में सफलता के असीम अवसर मौजूद हैं।”

इस अवसर पर खेल शिक्षक सुमित कुमार को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।