गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर अंतिम दिन निकाली गई प्रभात फेरी

Spread the love

 

रामगढ़, झारखंड सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ से आरंभ होकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

प्रभात फेरी में निशान साहिब लेकर सरदार जसकीरत सिंह सैनी, गुरजोत सिंह सैनी, मन्नत सिंह, राजा सिंह, राजा कौर सहित कई श्रद्धालु शामिल थे। पांच निशान साहिब के साथ सिख बच्चे लाइट एंड साउंड की व्यवस्था में आगे-आगे चल रहे थे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दलजीत सिंह अरोड़ा एवं मनजीत सिंह ने विक्की छाबड़ा एवं अनु छाबड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। खालसा क्रिकेट क्लब की ओर से प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर स्वर्गीय जसवंत सिंह छाबड़ा (पंजाब पुस्तक वाले) के परिवार द्वारा निशान साहिब की सेवा की गई। श्रद्धालु “कर किरपा तेरे गुण गावा”, “सब ते वड्डा सतगुरू नानक जिन कल राखी मेरी” जैसे शबद-कीर्तन गाते हुए आगे बढ़ते रहे।

प्रभात फेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हरदीप सिंह होरा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, हैप्पी छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, कंवलजीत सिंह लांबा, विक्की छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, बलविंदर कौर पवार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 4 नवंबर को बिजोलिया के जोली निवास से दोपहर 1:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर एवं आस-पास के इलाकों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शोभायात्रा में पंजाब का गतका पार्टी मुख्य आकर्षण होगा, जबकि धनबाद के प्रसिद्ध गायक विक्की छाबड़ा अपनी मधुर वाणी से संगत को भाव-विभोर करेंगे।

नगर कीर्तन के आगे घोड़े की विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

5 नवंबर को गुरु नानक स्कूल, रामगढ़ में सुबह दीवान भाई सरबजीत सिंह और भाई लवप्रीत सिंह द्वारा किया जाएगा।
सुबह 7:30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति, 10:30 से 2:45 बजे तक महान कीर्तन दरबार एवं गुरु का अटूट लंगर आयोजित होगा।
रात्रि 8:30 से 12:00 बजे तक रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में भाई लवप्रीत सिंह जी की अगुवाई में कीर्तन दरबार होगा।