श्री राणी  सती दादी मंदिर में 19वां मार्गशीर्ष बदी नवमी महोत्सव 12–13 नवंबर को

Spread the love
गायिका डॉली अग्रवाल

गायिका श्वेता अग्रवाल

रामगढ़, झारखंड : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी  सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वां मार्गशीर्ष (मगसीर) बदी नवमी महोत्सव इस वर्ष 12 और 13 नवंबर 2025 को बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन 12 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे से दादी जी का मेहंदी उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्याएं मीठे-मीठे भजनों के साथ दादी जी के हाथों में मेहंदी अर्पित करेंगी।

दूसरे दिन 13 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से गणेश पूजन के साथ दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा। मंगल पाठ करने के लिए कोलकाता की प्रसिद्ध वाचिक डॉली अग्रवाल एवं स्वाति अग्रवाल को उनकी टीम सहित आमंत्रित किया गया है।

महोत्सव की तैयारी को लेकर श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट तथा श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्याओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। दादी जी के दरबार को अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं विदेशी फूलों से सजाया जाएगा।

श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट, दादी मंदिर की ओर से शहर के सभी धर्मप्रेमियों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है।