रामगढ़ : राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रामगढ़ द्वारा आयोजित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने झारखंड के इतिहास, राज्य की गौरव गाथा, आंदोलनकारियों के योगदान तथा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान लोगों को राज्य की पहचान, परंपराओं और संघर्ष की झलक देखने को मिली।

साथ ही कलाकारों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं—का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और राज्य निर्माण में जनता की भूमिका को रेखांकित करना रहा।