रामगढ़, झारखंड : महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
स दौरान माननीय विधायक रामगढ़ ममता देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़ नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त आशिष अग्रवाल, अपर समाहर्ता गीतांजली कुमारी, सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से मिलकर झारखंड को एक विकसित और अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।