प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को मिली डीजी रैंक में प्रोन्नति, झारखंड में डीजी रैंक अधिकारियों की संख्या हुई चार

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति देकर डायरेक्टर जनरल (डीजी) रैंक प्रदान किया गया है। तदाशा मिश्रा 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और अपने लंबे और उल्लेखनीय करियर में उन्होंने राज्य पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।

उनकी पदोन्नति को झारखंड पुलिस बल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे नेतृत्व स्तर पर अनुभव और मजबूती दोनों में वृद्धि हुई है।

डीजी रैंक मिलने के बाद झारखंड पुलिस में अब कुल चार अधिकारी इस शीर्ष पद पर पहुंच चुके हैं। इनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह, मनविंदर सिंह भाटिया और अब नई प्रोन्नत DG तदाशा मिश्रा शामिल हैं।

नई पदोन्नति सूची जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि तदाशा मिश्रा के व्यापक अनुभव का लाभ राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सीधे तौर पर मिलेगा।