रामगढ़, झारखंड : रविवार 23 नवंबर 2025 सुबह शहर के थाना चौक के पास दामोदर पुल के निकट एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक मारुति कार ने पहले एक स्थान पर टक्कर मारी, इसके बाद सामने से एक टोटो को जोरदार धक्का दे दिया। टोटो में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारुति कार तथा टोटो— दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।