मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  27 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ बरलंगा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया।

मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने अतिथियों व आम जनों के बैठने की व्यवस्था, मंच, डी एरिया, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था सहित कार्यक्रम के दौरान स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला डॉ सुधा वर्मा, एसएमपीओ  विक्रम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।