रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक शुक्रवार को अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह ने की। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि से की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री वृंदावन सिंह ने सभी प्रखंडों में सघन सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों को ठंड से बचाव के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी।
बैठक के अंत में दिवंगत महितोष सिंह (जिला अध्यक्ष के छोटे भाई), शिवधन महतो, किशुन महतो, भोगनाथ महतो, राजेंद्र ठाकुर, आर.एन. सिंह, तर्केश्वर पाठक, अर्जुन राम, नायक निर्मला देवी, महेंद्र पांडे, त्रिवेणी सिंह और चंद्रेश्वर सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, पन्नालाल राम, दिलीप साहा, अशोक गुप्ता, भुनेश्वर ठाकुर, रामप्रसाद महतो, बसंत कुमार, दूधेश्वर महतो और सुधीर तिवारी उपस्थित थे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन दिलीप साहा ने किया।