रामगढ़, झारखंड : बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने रविवार को रामगढ़ समाहरणालय परिसर स्थित अतिथिशाला (सर्किट हाउस) में अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के बाद विधायक चौधरी ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा कही बातों को आत्मसात करने और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
‘मन की बात’ सुनने के इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शिक्षा सुकल्याण मोइत्रा, प्रो. लीला सिंह, प्रो. मनोज सिंह, डब्लू. सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।