चतुर्थ सामूहिक विवाह में लोक सेवा शक्ति निकेतन ट्रस्ट द्वारा 51 नवदम्पत्तियों को भेंट किए गए कम्बल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री लोक सेवा शक्ति निकेतन ट्रस्ट (ब्रह्मलीन श्री 108 स्वामी दर्शनानंद जी महाराज द्वारा स्थापित) की ओर से भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह में विशेष योगदान दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल, मानद सचिव महेश बंसल, कोषाध्यक्ष बिमल कुमार जाजू और ट्रस्टी बालकृष्ण जालान ने समारोह में शामिल सभी 51 नवदम्पत्तियों को उपहार स्वरूप 51 कम्बल प्रदान किए

ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित दंपत्तियों के सुखी, स्वस्थ और दीर्घ दांपत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएँ और आशीर्वाद भी दिए गए।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक गोविंद मेवाड़, सह-संयोजक उमेश राजगढ़िया और अध्यक्ष अनमोल सिंह ने लोक सेवा शक्ति निकेतन ट्रस्ट का हृदय से आभार व्यक्त किया।