पतरातू (रामगढ़), झारखंड : एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पतरातू के छात्र-छात्राओं ने आज तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर तंबाकू व नशामुक्ति के संदेश दिए।
रैली में विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र रविदास, शिक्षक प्रमोद प्रकाश सिंह, विनेश्वर महतो, आनंद कुमार चितरंगिया, अंजय कुमार, अंशु नीलम तिर्की, विवेक उरांव, विनोद कुमार कुशवाहा, सोनाली, श्वेता कुमारी, अमूल सोरेन, फैजान मलिक, मृत्युंजय कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
छात्रों ने रैली के दौरान “नशा नाश की जड़ है”, “नशा मुक्त भारत देश बनाना है”, “स्वस्थ भारत बनाना है” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।