रामगढ़, झारखंड : पतरातु निवासी जवाहर लाल (उम्र 60 वर्ष, पे० स्व० गणपत प्रसाद, पता– क्वार्टर नं. 598/CD, स्टीम कॉलोनी, पतरातु, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़) द्वारा 03.09.2025 को साइबर अपराध थाना, रामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि साइबर गिरोह ने उनके SBI बैंक खाते से ₹7,80,000/- (सात लाख अस्सी हजार रुपए) की अवैध निकासी कर ली है।
इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या–08/2025, दिनांक 03.09.2025, धारा 66(C)/66(D) IT Act एवं 111(2)(b)/111(4)/319(2)/318(4)/316(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मु0) सह थाना प्रभारी, साइबर अपराध थाना, रामगढ़ के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई।
SIT की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए देवघर जिला के ग्राम बांदर वासा, पो० बाघमारी, थाना देवीपुर में छापामारी की। छापामारी में एक व्यक्ति जोगेन्द्र राणा (उम्र 33 वर्ष, पे० स्व० झगरू राणा, ग्राम बांदर वासा, जिला देवघर) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पैन कार्ड एवं साइबर फ्रॉड में उपयोग किया गया एक मोबाइल फोन (Vivo) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने साइबर ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
जोगेन्द्र राणा, उम्र 33 वर्ष पे०- स्व० झगरू राणा ग्राम– बांदर वासा, पो०– बाघमारी थाना– देवीपुर, जिला– देवघर
बरामदगी
Vivo कंपनी का मोबाइल – 01
पैन कार्ड (DZIPR2792Q) – 01 (जिसमें लालू राणा नाम अंकित है)