रामगढ़, झारखंड : रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा आज जरूरतमंदों के सशक्तिकरण हेतु एक सराहनीय पहल की गई। क्लब ने रामगढ़ निवासी श्री कुंदन को पूर्णतः नि:शुल्क ई-रिक्शा प्रदान किया, जो समाज सेवा और आत्मनिर्भरता के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का मजबूत उदाहरण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी मुकेश तनेजा ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी का यह प्रोजेक्ट समाज में वास्तविक बदलाव लाने वाला कदम है और इससे लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रहने की शुभकामनाएँ दीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजनल डायरेक्टर विवेक अग्रवाल और पूर्व असिस्टेंट गवर्नर विवेक अजमेरा मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने रोटरी रामगढ़ सिटी के कार्यों को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य ही सेवा है और यह क्लब उसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि रोटरी का लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है तथा ई-रिक्शा वितरण इसी दिशा में मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में नई ऊर्जा और प्रोत्साहन का संचार करते हैं।
सचिव रोहित पंसारी ने बताया कि रोटरी रामगढ़ सिटी भविष्य में भी ऐसे प्रोजेक्ट लाती रहेगी जो सीधे आमजन के जीवन में बदलाव लाएं। उन्होंने सदस्यों के टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही यह कार्य सफल हो सका।
प्रोजेक्ट चेयरमैन निधि चौधरी एवं स्वाति पंसारी ने कहा कि ई-रिक्शा वितरण का उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि क्लब आगे भी इसी प्रकार के सार्थक सेवा प्रोजेक्ट पर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में आनंद चौधरी, हरीश चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, अनिल गोयल, विकास अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, राहुल बरेलिया, सचिन अग्रवाल, पंकज जैन, राजकुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, शरद चौधरी, उमंग चौधरी, मधु चौधरी, कनिका चौधरी, सुमन चौधरी, निधि चौधरी, स्वाति पंसारी, नेहा अग्रवाल और विनीता गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व सफल बनाया।