रामगढ़, झारखंड :झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को गांधी मेमोरियल सीएम एसओई प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, विद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार अनल एवं एपीओ कुमार राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों से कक्षा 9–10 एवं 11–12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मल्टी स्किल्स, हेल्थ केयर, आईटी, मल्टी मीडिया, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी तथा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट जैसे विषयों पर आधारित सैकड़ों मॉडल प्रस्तुत किए।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी कौशल सीखकर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय स्तर पर वोकेशनल एजुकेशन को शामिल किया गया है और इसी उद्देश्य से जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे :
एग्रीकल्चर
प्रथम – पब्लिक हाई स्कूल, कुजू द्वितीय – +2 उच्च विद्यालय, डिमरा तृतीय – श्रमिक उच्च विद्यालय, सिरका
ऑटोमोबाइल्स
प्रथम – भूरकुंडा हाई स्कूल, भूरकुंडा द्वितीय – सीएम एसओई बालिका विद्यालय, रामगढ़
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
प्रथम – आरबी हाई स्कूल, सांड़ी द्वितीय – श्रमिक हाई स्कूल, तोपा पिंडरा तृतीय – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरघुटुवा (पतरातु)
हेल्थ केयर
प्रथम – सीएम एसओई गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ द्वितीय – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा (रामगढ़) तृतीय – सीएम एसओई बालिका उच्च विद्यालय, रामगढ़
आईटी–आईटीईएस
प्रथम – एसएस +2 उच्च विद्यालय, मांडू द्वितीय – सीएम एसओई बालिका विद्यालय, रामगढ़ तृतीय – सीएम एसओई गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़
मल्टी इंटर्नशिप
प्रथम – एसएस +2 उच्च विद्यालय, गोला द्वितीय – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा (रामगढ़) तृतीय – सीएम एसओई बालिका विद्यालय, रामगढ़
रिटेल
प्रथम – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रामगढ़ द्वितीय – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गोला तृतीय – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरकीपोना
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी
प्रथम – एसएस +2 उच्च विद्यालय, पतरातु द्वितीय – रामगढ़ उच्च विद्यालय, कोयरीटोला (रामगढ़) तृतीय – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पतरातु
कार्यक्रम में सुमित्रा कुमारी, तजिंदर कौर, मिथलेश कुमार रविदास, कविता करमाली, मुकेश कुमार, तेरेजा मींज, रेणु कुमारी, एस. राज, पंकज कुमार चौधरी, मुकेश कुमार नायक, रंजित कुमार तिवारी, रवि कुमार महतो, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।