रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन तथा पंचवटी आईवी 2 आोनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हैप्पी हर्ट पर एक सेमिनार का आयोजन सोसायटी के कम्युनिटी हाल में किया गया । प्रारंभ में डा के चन्द्रा तथा डा शरद जैन को पौधा प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया गया । सेमिनार में स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दिया ।
डा शरद जैन ने बताया कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित भोजन, अच्छी नींद तथा तनाव रहित जीवन शैली अत्यंत आवश्यक है । डा के चन्द्रा ने बताया कि स्वस्थ तथा प्रसन्न हृदय के लिए नियमित योग, व्यायाम, जंक फ़ूड तथा नशीले पदार्थों के सेवन से दूरी बनाए रखना अति आवश्यक है॥ शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है । इसकी देखभाल करना बहुत ज़रूरी है । फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि हैप्पी हर्ट के लिए ईर्ष्या तथा क्रोध से बचना चाहिए । हृदय में करुणा होनी चाहिए जिससे ख़ुशी और शांति प्राप्त हो सके ।
श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए दोनों डाक्टरों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हृदय रोग के लक्षणों के प्रति लापरवाही घातक सिद्ध होती है । हमारा शरीर संकेत देता है लेकिन हम उसकी अनदेखी कर देते हैं । हमें तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए । दोनों डाक्टरों को मुनि प्रमाण सागर के प्रवचनों पर आधारित चार बातें नामक पुस्तक की एक एक प्रति उपहार स्वरूप प्रदान की गई ।
सेमिनार में उपस्थित सभी सज्जनों के बीच सुरेश पी अग्रवाल द्वारा लिखित तथा शांतिधारा फ़ाउन्डेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सप्त ऋषि की प्रतियाँ वितरित की गई । इस अवसर डा रेणु सिन्हा, उषा जैन, सुमन अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, पूनम वर्मा, डा अनुप कुमार सिन्हा, जीवन जैन, मनोज अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, विजय सहाय, तरूण मित्तल, संजय वर्मा, हरीश बगडिया, आशुतोष अग्रवाल, राज़ मितल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।