बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बरही (हजारीबाग), झारखंड : बरही थाना क्षेत्र के हरिनगर मोहल्ला में 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक 17.12.2025 की है। वायरल वीडियो के सत्यापन में यह पुष्टि हुई कि हरिनगर मोहल्ला, बरही थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग को पीटा जा रहा था। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र घर के पास क्रिकेट खेल रहा था, तभी अलोक गुप्ता (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता स्व. विरेंद्र साव, निवासी ग्राम हरिनगर, थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड) ने अचानक उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसकी जान बचाई।

इस संबंध में बरही थाना कांड संख्या 468/25, दिनांक 17/12/25 के तहत धारा 115(2)/126(2)/352/351(2)/3(5) भा.न्या.सं. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी एवं उसके परिजनों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद 18.12.2025 को बरही थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अलोक गुप्ता को युवराज होटल के पास, हजारीबाग रोड NH-33 से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए युवक को पुलिस ने सैकड़ों पर घुमाया भी ।