समाज के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प, 25 दिसंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत, 1 जनवरी से झंडा लगाओ अभियान, 30 जनवरी को भुरकुंडा में वैश्य सद्भावना सम्मेलन, वैश्यों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं : महेश्वर साहु
रजरप्पा (रामगढ), झारखंड : रजरप्पा के होटल संस्कार सभागार में शनिवार आज 20 दिसंबर को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया. वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज और संगठन के प्रति निष्ठा रखने एवं संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलाई.
सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि 1 जनवरी को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके पूर्व 25 दिसंबर से आम वैश्यजनों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. यह भी तय किया गया कि सभी स्तर के पदाधिकारियों के लिए आगामी 18 जनवरी को रांची में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. जबकि 30 जनवरी को भुरकुंडा में वैश्य सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसके पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करके समाज के बुनियादी मुद्दों को जानने का काम करेंगे.
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि संविधान में वैश्य एवं पिछड़ों के समग्र विकास के लिए काफी प्रावधान किए गए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जाती रही है. यह काफी दुखद है. वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जुझारू आंदोलन शुरू करना होगा. अब उपेक्षा और जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वैश्य एवं ओबीसी के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया गया. दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि चाईबासा नगर परिषद में ओबीसी की आबादी 54% से अधिक है, इसलिए सरकार चाईबासा नगर परिषद को तत्काल ओबीसी के लिए आरक्षित करने की घोषणा करे.
इस अवसर शपथ ग्रहण करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष सुरेश साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, लक्ष्मण साहु, लखन अग्रवाल, परशुराम प्रसाद, दिनेश्वर मंडल, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता उपेन्द्र प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, रामेश्वर मंडल, रामाशंकर राजन, शिव प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, जगदीश साहु, केंद्रीय संगठन सचिव बसंत प्रसाद साहु, राजाराम प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, भुनेश्वर साव, मुकेशलाल सिंदूरिया, प्रेम प्रकाश गुप्ता, पवन कुमार, हरिदास साव, महिला मोर्चा की सचिव प्रीति साहा, जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु (रांची), महेंद्र प्रसाद साहु (हजारीबाग), राजकुमार केशरी (रामगढ़), बुधन साव (बोकारो), केशवचंद्र मंडल (गिरिडीह), आकाश कुमार पंकज (लोहरदगा), कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता (रामगढ़), युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, उपाध्यक्ष दिवाकर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, छात्र मोर्चा सचिव मनोज चौरसिया, ब्रजकिशोर प्रसाद, भरत केशरी, नंदकिशोर साहु, महेंद्र प्रसाद, संतोष साव, मनेश्वर प्रसाद, कुणाल प्रसाद आदि मुख्य रूप से शामिल थे.