रामगढ, झारखंड : भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार 24 दिसंबर 2025 को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर “जिला कार्यशाला” एंव “दीपोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन के साथ साथ ही जिला और मण्ङल के चौक चौराहे पर स्थापित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा परिसर पर स्वच्छता-अभियान, वीर बाल दिवस एवं मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में किया गया।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नवमनोनित मंडल अध्यक्षों द्वारा मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय जायसवाल द्वारा किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आज हमलोग सुशासन दिवस पर आज के कार्यशाला में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने अटल जी के जनशताब्दी पर जिला में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ने अटल जी को जनप्रिय वक्ता और कुशल रणनीतिकार बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु ने कहा कि अटल जी का झारखंड हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होने झारखंड को प्रदेश के रूप में स्थापित किया।चंद्रशेखर चौधरी ने अटल जी के कविता टूट सकते हैं पर झुक नहीं सकते! कदम मिला कर चलना होगा।को प्रस्तुत किया डॉ संजय प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही सौभाग्य की बात है। पद तो सांगठनिक स्वरूप को आगे बढ़ाने के लिए गठित किया जाता है किंतु कार्यकर्ता पद से बड़ा है।
कार्यक्रम के अंत में दीपोत्सव कर श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया। कार्यशाला में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री विनोद कुमार,वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद,राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, संजीव कुमार बबला,सरदार अनमोल सिंह,संजय प्रभाकर, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू ,भीम सेन चौहान ,धीरज कुमार साहू,जिला मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव,शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, वारिश खान,मंडल अध्यक्ष संजय कुमार साह, सुशांत पांडे, नुतन महतो,रूपा देवी, जितेन्द्र साहू, संतोष कुमार कुशवाहा, निरंजन कुमार, नरेश साव, महेन्द्र प्रसाद,गोविंद रजवार, अशोक कुमार, रंजन भगत, अजय पासवान, शौर्य कुमार सोनू शशि शेखर सिंह, गौतम महतो,संजय अग्रवाल रीना देवी सहित कई अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।