रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कैंट मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशांत पाण्डेय ने हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद को शाल ओढ़ाकर एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
सांसद मनीष जायसवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को बेहतर समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा सभी को साथ लेकर मंडल को और मजबूत बनाया जाए। इस दौरान सांसद ने 8 फरवरी 2026 को रामगढ़ के सिद्धू कानू मैदान में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता राजीव रंजन, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी शशि शेखर सिंह, ऋषिकेश सिंह और अमित ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।