रामगढ, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के कक्षा सप्तम से नवम तक के कुल 202 बच्चों ने बुधवार 24 दिसंबर 2025 को ओरमांझी स्थित बटरफ्लाई पार्क एवं मछली घर का भ्रमण किया।
खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी एवं विक्रम सिंह के साथ-साथ वर्ग शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में रंजन बोस, अभिषेक वर्मा, अनंत किशोर प्रसाद, पार्थों सरकार, स्वप्ना चक्रवर्ती तथा शोभा कुमारी की देखरेख में बच्चों ने उक्त परिभ्रमण का बड़े ही उत्साह पूर्वक आनंद उठाया। सामूहिक लंच एवं खेलकूद सहित अन्य क्रियाकलापों के द्वारा बच्चों ने अत्यंत ही अनुशासित ढंग से इस पिकनिक सह भ्रमण का लुत्फ उठाया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं सचिव विमल किशोर जाजू ने विद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे परिभ्रमण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर से बाहर जाकर बच्चों के ऐसे कार्यक्रमों से उनके बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता की भावना सुदृढ़ होती है। ऐसे कार्यक्रमों में संबंधित अभिभावकों के सहयोग के लिए उन्हें बधाई दी।