रामगढ़ कैंट, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को बड़े उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2025 देश के लिए यादगार रहा, क्योंकि भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हमेशा मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए इसे देश की सुरक्षा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गणेश पांडेय, बूथ 44 अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सीताराम साव, प्रताप रंजन सिंह, दिनेश साहू, राकेश सिंह, अमर कुमार, अक्षित शौर्य भारद्वाज, कैलाश देवी, सुमित्रा देवी, राकेश सिन्हा, राजेंद्र अग्रवाल, संदीप कुमार, अजय सोनी, बिरजू कुशवाहा, सचिन रजवार, सोमनाथ कुंडू, कामेश्वर रजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।
इसके साथ ही रामगढ़ कैंट मंडल के सभी 64 बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा ली।
ramgarh-cantt-mann-ki-baat-129