शांतिधारा फ़ाउंडेशन ने बच्चों को बांटे कंबल, नई साल पर ‘गिफ्ट ए स्माइल’ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड :  कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से शांतिधारा फ़ाउंडेशन की ओर से वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के बच्चों के बीच कंबल वितरण किया गया। नव वर्ष के अवसर पर चलाए गए ‘गिफ्ट ए स्माइल’ कार्यक्रम के अंतर्गत गोलपार पासवान टोला आंगनबाड़ी केंद्र के कुल 25 बच्चों को उपहार स्वरूप एक–एक कंबल प्रदान किया गया।

फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार काफी ठंड पड़ रही है, ऐसे में जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाना संस्था का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका बबली देवी तथा सहायिका रिया देवी ने कंबल उपलब्ध कराने के लिए शांतिधारा फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद बच्चों के लिए बड़ी सहायता साबित होते हैं।