रामगढ़, झारखंड : जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ परिसर में आज अधिवक्ताओं के लिए हड्डी रोग एवं फिजियोथेरेपी हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव जैन एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विक्की कुमार के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया, जिसमें संघ के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपने हड्डी संबंधी समस्याओं की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अनुभव जैन ने कहा कि हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेने पर बीमारी का इलाज सरल और प्रभावी हो जाता है। समय पर जांच से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
वहीं डॉ. विक्की कुमार ने फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संघ के कर्मचारी नंदू यादव पर फिजियोथेरेपी के माध्यम से लाइव प्रदर्शन कर उपचार की प्रक्रिया को समझाया, जिसे उपस्थित अधिवक्ताओं ने सराहा।
शिविर के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं महासचिव सीताराम ने संयुक्त रूप से डॉ. अनुभव जैन एवं डॉ. विक्की कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कोषाध्यक्ष हरख नाथ महतो, संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद सहित अधिवक्ता रामजी विधान, चंद्र सिंह, भैरव ठाकुर, भोला ठाकुर, नौशाद अहमद, झलक देव महतो, राजेंद्र महतो, शंकर बांका, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, अनुज गुप्ता, मोहम्मद शिवली, पंकज जानवर, बसंत सिन्हा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।